{"_id":"5af72f944f1c1bde408b4c4f","slug":"a-youth-died-in-accident001","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की विदाई कराने आए भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की विदाई कराने आए भाई की हादसे में मौत
Sat, 12 May 2018 11:46 PM IST
basti
basti
Updated Sat, 12 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
दुबौलिया।रामजानकी मार्ग स्थित चिलमा बाजार में शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपनी बहन के यहां आया था। गौर थाना क्षेत्र के शिवपुर बैरवा गांव निवासी प्रदीप शर्मा (20) पुत्र हेमेंद्र शर्मा अपनी बहन की विदाई के लिए दुबौलिया थाना क्षेत्र के पैकापुरगांव आया था। जहां से शाम करीब चार बजे वह बहन की विदाई कराके दूसरी बहन के घर नरहरपुर पहुंच गया। जहां पर देर रात किसी काम से गांव के दो लोगों के साथ चिलमा बाजार बाइक से बगैर हेलमेट लगाए आया था। इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। इससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर कस्बे में मौजूद रामनरायन प्रदीप को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा ले गए। मौके पर किसी चिकित्सक के नहीं मिलने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात करीब एक बजे प्रदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।