{"_id":"57b356264f1c1bd0596ead55","slug":"a-woman-sucided","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
basti
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊंघाट। पारिवारिक कलह से आजिज एक महिला ने मंगलवार तड़के डाउन आम्रपाली के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। घटना ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट की है।
बताया जाता है कि कुर्थिया (बड़का पुरवा) थाना मुंडेरवा के विजय पाल उर्फ बब्लू की पत्नी कुसुम दो दिनों से खाना नहीं खाई थी। पति विजय पाल का कहना है कि पंखे को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी। लेकिन इतना बड़ा कदम उठाएगी यह अंदेशा भी नहीं था। विजय ने बताया कि भोर में शौच के लिए निकली थी। एक घंटे में वापस न लौटने पर तलाश शुरू की। उसके ननिहाल भी गया जो दिकतौली में रामप्रकाश के यहां है।
तीन बेटे शुभम (8), शिवम (6), सत्यम (3) और छह माह की बिटिया तानिया है। आरपीएफ हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव ने कहा कि यह मामला मेरे क्षेत्र में नहीं है, स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए। बाद में पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।