{"_id":"6b04a9132178b7225e0c524e","slug":"allegation-of-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1070-2022015-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ।मड़ियांव निवासी महिला ने हरदोई के अंनगपुर पाली निवासी बागीश कुमार सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक, वह 17 साल से दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही हैं। अक्तूबर 2022 में उनकी मुलाकात बागीश से हुई थी। उसने खुद को पत्नी की मौत के बाद अकेला बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। मना करने पर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि 11 मार्च 2025 को मंदिर में उनकी मांग भर दी और पति से तलाक के बाद कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस झांसे में लेकर उसने कई बार शारीरिक शोषण किया और नौकरी भी छुड़वा दी।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार बेहोशी की दवा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर धमकाया। नौ सितंबर को पति से तलाक भी दिलवा दिया। इस दौरान तीन बार गर्भपात कराया। बाद में आरोपी ने धीरे-धीरे फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि पीड़िता को बयान के लिए बुलाया जाएगा। आरोपी से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।