{"_id":"5cc74832bdec2207140c4ee5","slug":"a-teacher-died-in-miserable-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत
Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/रुधौली। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में चल रहे एक निजी विद्यालय में कार्यरत कासगंज की शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने से मौत की बात कही जा रही है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भानपुर क्षेत्र में संचालित हो रहे एक निजी विद्यालय में 26 वर्षीय पूजा यादव पत्नी प्रशांत यादव अपने पति एवं विद्यालय के अन्य साथियों के साथ नेपाल के लुंबिनी घूमने गई थीं। पति का कहना है कि लौटते समय सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र में उनकी तबीयत बिगड़ गई। अन्य सहयोगियों के साथ एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर भानपुर स्थित आवास ले आए। यहां पूजा की तबीयत रविवार देर रात दोबारा बिगड़ने लगी। आनन-फानन उन्हें सीएचसी रुधौली लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल आने से पहले महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसे के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।