फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a teacher caught in fraud

फर्जी मार्कशीट पर शिक्षक बना युवक पकड़ा 

Mon, 25 Mar 2019 10:57 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
a teacher caught in fraud
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। शिक्षा विभाग में दूसरे के नाम की मार्कशीट पर नौकरी करने वाला शिक्षक पकड़ा गया है। मामला आयकर विभाग की जांच-पड़ताल में सामने आया। इसके बाद बीएसए अरुण कुमार ने मामले की जांच की तो सच सामने आ गया। कथित शिक्षक की सेवा बीएसए ने समाप्त कर नौ साल के वेतन के वसूली का निर्देश जारी किया है। बीएसए ने बीईओ को कथित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन गौर ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कटया में तैनात विपिन कुमार गुप्ता को करीब नौ साल पहले नौकरी मिली थी। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे उक्त विद्यालय पर तैनात कर दिया गया। मामला तब खुला जब केंद्रीय विद्यालय गोरखपुर में इसी नाम से तैनात विपिन कुमार गुप्ता को आयकर ने नोटिस जारी कर यह बताया कि आपके पैन कार्ड के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग बस्ती में आयकर बकाया है। इसकी भनक उन्हें मार्च 2018 में लगी। इसके बाद वे खुद इसकी पड़ताल में जुट गए। जब उन्हें कुछ पता नहीं चल सका तो नवंबर 2018 में बीएसए को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी। जांच शुरू हुई तो पता चला कि गौर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल कटया में जो शिक्षक तैनात है उसने केंद्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षक के नाम की मार्कशीट, पैनकार्ड व अन्य अभिलेख का प्रयोग फर्जी तरीके से कर नौकरी हासिल कर ली है। हालांकि, कथित विपिन कुमार गुप्ता को इसकी भनक नहीं लगी और जांच चलती रही। इस बीच केंद्रीय विद्यालय में तैनात शिक्षक ने बताया कि कथित विपिन ने उसके अंक पत्र व अन्य अभिलेख डायट से गायब कर दिए और उसे खुद का बताकर नौकरी हासिल कर ली। जांच-पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर कथित विपिन कुमार की सेवा बीएसए ने समाप्त कर बीईओ को प्राथमिकी दर्ज कराने व नौ साल के वेतन रिकवरी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

बीएसए अरुण कुमार ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि बीईओ गौर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। लेखाधिकारी को वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed