फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A soldier fired on fellow soldiers jail

साथी सिपाहियों पर फायर करने वाला सिपाही गया जेल

Fri, 19 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 19 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
A soldier fired on fellow soldiers jail
सिपाही गया जेल - फोटो : अमर उजाला
 नशे की हालत में अपने दो अन्य साथियों फायर करने के मामले में एसपी ने रुधौली थाने के हनुमानगंज पुलिस चौकी के आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सिपाही 32 वर्षीय हरिकिशोर तिवारी का मेडिकल कॉलेज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। यह सुल्तानपुर थाना नगरा और जिला बलिया का रहने वाला है। दूसरा साथी रितेश देवरिया शहर का रहने वाला है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कामेश्वर सिंह ने हनुमानगंज के कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में अभद्रता की तो लोगों ने इस मामले की जानकारी चौकी पर तैनात दो अन्य सिपाहियों को दी। सिपाही हरिकिशोर तिवारी और रितेश कुमार यादव तुरंत  एक होटल पर बैठे सिपाही कामेश्वर सिंह के पास पहुंचे। वहां जब उन्होंने कामेश्वर को समझाना चाहा तो मामला बढ़ गया। सिपाही कामेश्वर सिंह ने अपने पास मौजूद अवैध रिवाल्वर से दोनों सिपाहियों पर फायर कर दिया। हरिकिशोर के सीने में गोली लगी तो रितेश के हाथ में। हरिकिशोर बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गांव सुलतान के निवासी हैं जबकि रितेश देवरिया कसबे के निवासी हैं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में हरिकिशोर को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।  जबकि रितेश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कामेश्वर सिंह भटिला देवरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ट्रामा सेंटर में भर्ती सिपाही की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed