फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a labour died in accident

ट्रक से कुचला मजदूर, मौत

Sun, 18 Mar 2018 12:01 AM IST
basti
basti Updated Sun, 18 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
a labour died in accident
दिनेश चंद। - फोटो : amar ujala
साऊं घाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के सामने खड़ा मजदूर ट्रक से कुचल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैडा खरहरा निवासी 45 वर्षीय दिनेश चन्द शनिवार को रेलवे के माल गोदाम में मजदूरी करने गए थे। गोदाम में बिखरे चार-पांच किलो गेहूं को बटोर कर एफसीआई गेट से बाहर निकल रहे थे। तभी माल गोदाम से आ रहे ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। अगला पहिया सिर से गुजरने के कारण घटनास्थल पर ही दिनेश की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक भागने लगा। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रक एक किनारे खड़ा कर चालक भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

 माल गोदाम में गिरे चावल, गेहूं आदि अनाज को बटोर कर एक दर्जन से अधिक मजदूर परिवार के पालन-पोषण के लिए ले जाते हैं। दिनेश ने भी चार से पांच किलो गेहूं बटोर कर साइकिल की हैंडल पर रखा था। मौत की खबर पर पहुंची पत्नी रेखा देवी के साथ सात बेटियां रीना, मीना, कंचन, रिंकी, पिंकी, खुशबू, शालू और दो बेटे पांच वर्षीय अंशू तथा तीन साल का शिवम चीखने लगा। बड़ी बेटी रीना 21 साल की है जिसकी शादी हुई है अन्य सभी अभी छोटे हैं, जिसमें मीना की शादी के लिए पहले से ही तैयारी में लगा था। सभी बच्चे नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक अभी पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed