{"_id":"59de5ffe4f1c1b79548b6d26","slug":"a-girl-student-died-in-miserable-conition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत
basti
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनहा/भानपुर। थाना क्षेत्र के मझौवा लाल सिंह गांव में मंगलवार रात किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्रीनाथ यादव साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा सीओ रुधौली व फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र किया।
नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान (16) अपनी मां सुनीता और छह साल की बहन अंजली के साथ घर में थी। उसके दो भाई व पिता चेन्नई में प्राईवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दिया है। बताया है कि रात को लगभग आठ बजे जरूरी काम से खेत की ओर गयी थी। वापस आने पर मुस्कान को खोजने लगी। इस बीच कमरे में उसका शव लटकते देखा। पुलिस का कहना हैं कि परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवती की मौर्त
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दयाराम की अर्चना (20) किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। मंगलवार की रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीएचसी कुदरहा ले गए। जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के ईएमओ ने दशा में सुधार की गुंजाइश न देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया, जहां बुधवार दोपहर अर्चना की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन