फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a girl kidnapped

बभनान से किशोरी को तीन युवकों ने किया अगवा

Fri, 05 Oct 2018 11:58 PM IST
basti
basti Updated Fri, 05 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
a girl kidnapped
demo pic
बभनान। स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी को तीन युवकों के अगवा करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल तीन थानों का बॉर्डर होने के चलते पीड़िता की मां तहरीर देने के लिए दिन भर परेशान रही। 
विज्ञापन

पीड़ित मां पैकोलिया थाने पहुंची। बताया कि 16 वर्षीय बेटी बभनान के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची थी कि वहां बाइक पर सवार तीन युवक भी पहुंच गए। उसे पकड़ कर जबरन बाइक पर बैठा लिए। किशोरी केे शोर मचाने पर जब तक आस-पास के लोग मामले को समझते बाइक सवार किशोरी को लेकर कहीं चले गए। पीड़िता की मां का कहना है कि जो लोग उसकी पुत्री को अगवा किए हैं उनमें से एक काफी दिनों से शादी के लिए दबाव बना रहा था। बेटी लगातार इन्कार कर रही थी। जिससे खफा होकर घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित मां ने सबसे पहले घटना की सूचना पैकोलिया पुलिस को दी, जहां उसे मामला गौर का बता कर गौर थाने भेज दिया गया। बताया कि कोई मामला पैकोलिया, कोई गौर, तो कोई छपिया थाना क्षेत्र का बता रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि तहरीर किस थाने पर दी जाए। इस संबंध में एसओ पैकोलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की मां जो घटनास्थल बता रही है। वह पैकेलिया थाना क्षेत्र में नहीं है। इसके चलते कोई कार्रवाई संभव नहीं हो पाई है। वहीं, एसओ गौर राम समुझ प्रभाकर व छपिया एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। देर शाम तक पीड़िता का किसी भी थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed