{"_id":"5b4f8a594f1c1bee748b492f","slug":"a-farmer-died-in-rotavetor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर में फंसे किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर में फंसे किसान की मौत
basti
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
इंद्रसेन सिंह फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
गौर। पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में ट्रैक्टर से जुताई करते समय 40 वर्षीय शख्स रोटावेटर में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामापुर के इंद्रसेन सिंह (40) छोटे काश्तकार थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह ऑटो भी चलाया करते थे। बुधवार को खेत में धान रोपाई के लिए खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर रोटावेटर में फंस गया। परिवार के लोग आनन-फानन गौर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर उन्हें जैसे ही पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी मंजू सिंह के अलावा बेटी साधना (16) आंचल (13) व 10 साल का बेटा नमन सिंह (10) का रो-रो कर बुरा हाल है।
अब कहां मिलेंगे पापा
इंद्रसेन सिंह के शव पर बिलख रहे बच्चों की दशा देखकर मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। बच्चों के यह कहकर रोते देख लोगों की आंखें नम हो गईं कि अब उनके पापा कहां मिलेंगे। पत्नी भी दहाड़े मारकर रो रही थीं।