{"_id":"5b0aec104f1c1bf56e8b4f0f","slug":"a-dead-body-found-nearwine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदिरा की दुकान के पास लाश मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदिरा की दुकान के पास लाश मिलने से सनसनी
Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
basti
basti
Updated Sun, 27 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चंद्र शुक्ला फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के जिनवा चौराहे के नरायनपुर देशी शराब की दुकान समीप करीब 60 वर्षीय शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देशी शराब की दुकान के समीप सड़क के किनारे पड़े शव की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर तत्काल पहुंची पुलिस शव थाने ले गई। कुछ देर में उसकी पहचान क्षेत्र के पकरी भीखी निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला के रूप में हुई। उनकी मौत से पत्नी माया, बेटी वंदना सहित अन्य सभी मौजूद लोग रोने लगे। पुत्र प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम करीब 5:00 बजे उनके पिता जी घर से निकले। देर शाम तक न लौटने पर खोजबीन की जाने लगी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच रविवार दिन में 2:00 बजे पुलिस से लाश मिलने की सूचना मिली। बेटे के मुताबिक शरीर पर हाथ, पैर, सीना, घुटना और सिर तथा पीठ में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि पिता की हत्या की गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।