फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a dead body found near pool

तालाब के कि नारे मिली युवक की लाश

Tue, 16 Aug 2016 11:38 PM IST
basti
basti Updated Tue, 16 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
a dead body found near pool
crime - फोटो : demo pic
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सलेमपुर कुंवर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास  रविवार देर शाम राजगीर मिस्त्री की लाश मच्छरदानी में लिपटी मिली। गोंडा जिले के पायरखास निवासी परिवार ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कराया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम राहगीरों ने छपिया गांव के लोगों को मच्छरदानी में लाश होने की सूचना दी।

छपिया गांव के लोगों ने उसकी पहचान बब्लू उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र सुन्दर के रूप में की। किसी ने घटना की जानकारी परशुरामपुर पुलिस को दी। गोंडा जिले के पायर खास गांव के रहने वाले बब्लू पेशे से राजगीर थे। रोज की तरह रविवार सुबह घर से काम पर निकले थे। शाम को खबर मिली कि बब्लू की लाश मच्छरदानी में लिपटी सीमा क्षेत्र के सलेमपुर कुंवर गांव के तालाब के पास है। मौके पर पहुंचे परिवार वाले सदमे में आ गए। बब्लू के सात बच्चे हैं। राजगीर का काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले बब्लू की पत्नी सावित्री को पति के अब इस दुनिया में नहीं रहने का विश्वास ही नहीं। सावित्री और परिवार के रोने-बिलखने पर सभी की आंखों में आंसू आ गए। हर जुबान पर एक ही बात थी कि जाने कौन बन गया बब्लू की जान का दुश्मन। सावित्री ने पति की हत्या की आशंका जताई है लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed