{"_id":"5b0ee92f4f1c1b9e6e8b5689","slug":"a-buisinessman-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
basti
Updated Wed, 30 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
परमेश्वरी प्रसाद फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार सुबह आठ बजे एकाएक हुई घटना ने प्रत्यक्षदर्शियों को झकझोर कर रख दिया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस (डाउन) के बस्ती की तरफ रवाना होते ही करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने एकाएक ट्रैक पर गर्दन रख दी। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा।
गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात भगत सिंह नगर निवासी परमेश्वरी प्रसाद गुप्ता पुत्र राम लखन गुप्ता की बभनान चौक में किराए के मकान में किराने की दुकान है। इधर, कुछ दिनों से वह बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिवार में बड़ी बेटी स्मिता 21 वर्ष, छोटी बेटी साक्षी 15 वर्ष की शादी नहीं हुई है। बेटे के कंधे पर बेटियों की शादी और मां के भरण-पोषण का जिम्मा छोड़कर पिता ने आत्महत्या कर ली। इस बाबत जीआरपी प्रभारी मनकापुर रमजान अली अंसारी ने बताया शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।