{"_id":"5cab9436bdec2213f52b8ba2","slug":"91554748470-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ दुष्कर्म में दो पर केस
कलवारी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
तहरीर में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात 15 वर्षीय बेटी को गांव के दो लोग घर से उठा ले गए। उस समय घर में वह नहीं थीं। कुछ दूर ले जाकर सड़क के किनारे गेहूं के खेत में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वहां दूसरा साथी भी था लेकिन सड़क पर किसी के आने की आहट सुनकर दोनों भाग निकले। बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि बेटी की आपबीती सुनकर मां उलाहना देने पहुंची तो आरोपी का भाई और माता-पिता गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।