फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तेलंगाना गए ट्रक चालक की चेचक से मौत

तेलंगाना गए ट्रक चालक की चेचक से मौत

Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना गए ट्रक चालक की चेचक से मौत
तेलंगाना गए ट्रक चालक की चेचक से मौत
विज्ञापन

बहादुरपुर विकास खंड के नरायनपुर के निवासी थे हरिश्चंद्र
साथ गए दूसरे ट्रक के चालक से मिली सूचना पर पहुंचे घर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। बहराइच से मैदा लेकर तेलंगाना गए नगर थाने के नरायनपुर निवासी 46 वर्षीय ट्रक चालक की रास्ते में तबीयत बिगड़ी। जब तक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते, इससे पहले चालक ने दम तोड़ दिया। साथ गए दूसरे ट्रक के चालक और खलासी की सूचना पर परिवार के लोग रास्ते में पहुंचकर एंबुलेंस से शव घर लाए।

नरायनपुर के यादव पुरवा निवासी हरिश्चंद्र उर्फ टेनू यादव लालगंज थाने के महसों के निकट निवासी एक व्यक्ति का ट्रक चलाते थे। छह-सात दिन पहले टेनू घर से निकले। बहराइच से ट्रक पर मैदा लादकर तेलंगाना जाने के लिए निकले। मृतक के भतीजे बलवंत यादव ने बताया कि रविवार को दोपहर उसकी चाचा से फोन पर बात हुई थी तो चेचक होने की बात बताए। हालत काफी खराब होने की बात भी टेनू ने बताया। जिसके बाद पूरे परिवार के लोग उनके पास जाने के लिए व्याकुल होने लगे। जब तक कि लोग तेलंगाना जाते, उससे पहले रविवार शाम को मौत की खबर आ पहुंची। मृतक के परिवार में तीन बेटे एक बेटी के अलावा भाई, भतीजे आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed