फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रैवलर की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रैवलर की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 19 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रैवलर की चपेट में आकर युवक की मौत
रोटावेटर में फंसे किसान की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के रामापुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में ट्रैक्टर से जुताई करते समय 40 वर्षीय शख्स रोटावेटर में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामापुर के इंद्रसेन सिंह (40) छोटे काश्तकार थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह ऑटो भी चलाया करते थे। बुधवार को खेत में धान रोपाई के लिए खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर रोटावेटर में फंस गया। परिवार के लोग आनन-फानन गौर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर उन्हें जैसे ही पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी मंजू सिंह के अलावा बेटी साधना (16) आंचल (13) व 10 साल का बेटा नमन सिंह (10) का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अब कहां मिलेंगे पापा
इंद्रसेन सिंह के शव पर बिलख रहे बच्चों की दशा देखकर मौजूद लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। बच्चों के यह कहकर रोते देख लोगों की आंखें नम हो गईं कि अब उनके पापा कहां मिलेंगे। पत्नी भी दहाड़े मारकर रो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो..
ट्रैवलर की चपेट में आकर युवक की मौत
विक्रमजोत। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रहे अज्ञात ट्रैवलर की चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। छावनी थाने के जमौलिया निवासी पंचलाल पुत्र झिनकान चौहान के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। ऊंचाई वाले खेत में पानी भरने के लिए पंचलाल प्लास्टिक की पाइप लेने विक्रमजोत जा रहे थे। रमहटिया के पास गोरखपुर की तरफ से पहुंचे ट्रैवलर ने चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही पंचलाल की मौत हो गई। छावनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फोटो..
हादसे में घायल, अस्पताल पहुंचते मौत
लुबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर के ओठघनपुर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार/बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित ओटघनपुर गांव के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

कलवारी थाने के खम्हरिया निवासी सफीकुर्रहमान पुत्र जुबेर अहमद मंगलवार रात बाइक से कलवारी होते हुए अपने घर जा रहे थे। नगर बाजार से पहले ओटघनपुर के पास तीव्र गति से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास जुटे ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दी। मगर अस्पताल पहुंचने में देर की वजह से जान नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed