फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... पशुचोरों का तांडव,पशुपालक को मारी गोली

फोटो... पशुचोरों का तांडव,पशुपालक को मारी गोली

Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो... पशुचोरों का तांडव,पशुपालक को मारी गोली
पुलिस पर भी पथराव व फायरिंग की, टक्कर मार गाड़ी क्षतिग्रस्त की
विज्ञापन

दुबौलिया के रमवापुर व छावनी के अमोढ़ा से तीन भैंस चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दुधारू पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह ने मंगलवार रात राम जानकी मार्ग और फोरलेन से सटे छावनी थाने के गांवों में जमकर तांडव मचाया। दोनों जगह पशु पालकों के जाग जाने पर फायरिंग की, जिससे एक पशुपालक घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे फैजाबाद ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
छावनी थाने के पचवस गांव में भैंस चुराने गए बदमाशों ने शिव कुमार गुप्ता (27) के घर के पास से भैंस खोलने लगे। आहट सुनकर शिव कुमार की नींद टूटी तो उसने दौड़ाकर एक भैंस चोर को पकड़ लिया। तभी उसके दूसरे साथी ने फायर कर दिया, जिससे शिव कुमार जख्मी हो गए। शोरगुल से जग गए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस बीच चोर रमवापुर से दो भैंस और अमोढ़ा स्थित सड़क के किनारे बंधी भैंस पिकअप पर लाद ले गए। बताया जा रहा है कि रमवापुर में मंगलवार की देर रात पशु चोर घर के सामने बंधी दो भैंसों को खोल कर पिकअप पर लाद रहे थे। पड़ोस की मुक्ता की नींद खुल गई और उसने शोर मचाते हुए चोरों को रोकना चाहा। जिससे चोर पिकअप में भरी ईंट-पत्थर फेंकते हुए भागने लगे। इस बीच जग गए ग्रामीणों को पीछा करते देख चोर हवाई फायर करते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस ने चोरों का पीछा किया तो बदमाशों ने बैरागल के पास पुलिस पर भी पथराव करने लगे। इसके बाद पिकअप से टक्कर मारकर पुलिस की बोलेरो क्षतिग्रस्त कर दी और पथराव व फायरिंग करते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना के बावजूद काफी देर से पुलिस के पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने राम जानकी मार्ग दो बार जाम कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा। एएसपी पंकज ने बताया कि मंगलवार देर रात हुई घटना एक ही गिरोह ने अंजाम दी। पशु तस्करों ने शिवकुमार गुप्ता के कंधे पर गोली मारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

-----------
आश्वासन से मुकरने पर गुस्साए ग्रामीण
दुबौलिया। रमवापुर गांव में पशु चोरी के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुबह नौ बजे तक चोरी गई भैंस वापस दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। समय सीमा बीत जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर फिर जाम लगा दिया। जिससे पुलिस को दोबारा मान मनौव्वल करनी पड़ी।


दरोगा समेत चार घायल, दो मुकदमे दर्ज
दुबौलिया। पिकअप में सवार तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंका और ओवरटेक करते समय साइड मार दिया। इससे दुबौलिया थाने के एसआई नंदलाल सरोज, आरक्षी राकेश कुमार, विपिन सिंह, कृष्ण करुणा धर दूबे घायल हो गए। दुबौलिया थाने में रमवापुर निवासी पशुपालक राहुल यादव की तहरीर पर पांच अज्ञात पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि एक मुकदमा पुलिस की तहरीर पर भी दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस पर हमला, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट्स सहित अन्य आरोपों में अज्ञात पशु तस्करों की खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed