फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 smugler arrested

अंतर्जनपदीय गिरोह के आठ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2017 12:25 AM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
8 smugler arrested
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध शराब बनाने के आरोप‌ियाें को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। स्प्रिट से बनी शराब सप्लाई करने वाले गैंग के सरगना समेत आठ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग गोरखपुर जोन के कई जिलों में स्थित सरकारी देसी शराब की दुकानों पर नकली माल की डिलीवरी देता है।
विज्ञापन

 कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम के संयुक्त अभियान में महराजगंज जिले के रहने वाले सरगना को भी दबोच लिया है। इनके गाड़ी से जरीकेन में भरी 40 लाख रुपये कीमत की स्प्रिट बरामद की गई। एक बोरी देसी शराब के शीशी के ढक्कन, कार, तीन तमंचे-कारतूस, चाकू आदि मिले।  
विज्ञापन

 एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शराब तस्करों के कब्जे से बरामद 4,260 लीटर स्प्रिट की तीव्रता 98 प्रतिशत बताई जा रही है। जिससे करीब 12,800 लीटर देसी शराब तैयार की जा सकती है। एसपी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एएसपी रोहित मिश्र व सीओ सिटी एसएन सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कपिलमुनि सिंह व स्वॉट प्रभारी सर्वेश राय मय फोर्स बनकटा रेलवे क्रासिंग के पास घेर कर संदिग्ध बोलेरो रोकी। जिसकी चेकिंग में भारी मात्रा में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी की गई। सभी आरोपियों पर आईपीसी के अलावा शस्त्र व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed