फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 booked in unwilling murder

आठ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
8 booked in unwilling murder
पोस्ट मार्टम पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में विवादित जमीन पर पेड़ की टहनी काटने को लेकर कुछ लोगों ने शुक्रवार को एकजुट होकर एक परिवार पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी आदि से हमला बोल दिया था। इस घटना में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को विवादित जमीन पर खड़े पेड़ की टहनी काट रहे रामसिंगारे और दूसरे पक्ष के बीच पहले वाद विवाद हुआ, इसके बाद दूसरे पक्ष ने एकराय होकर लाठी-डंडा, कुल्हाडी से रामसिंगारे पर हमला कर दिया। रामसिंगारे को बचाने पहुंचे उसकी पत्नी और बेटियों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रामसिंगारे की मौत के बाद उसके बेटे मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उनमें सुरेश पुत्र रामदुलारे, मोनू उर्फ दानबहादुर पुत्र सुरेश, मोनू उर्फ सूरज पुत्र सुरेश, सोनू पुत्र सुरेश निवासी प्रतापपुर, रामकुमार पुत्र लौटू निवासी भाड़ेसर थाना नगर, पेशकार पुत्र रामदुलारे, विनोद पुत्र पेशकार, उमेश पुत्र रामदुलारे निवासी बबुरहिया थाना नगर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह को सौंपी गई है।सीओ कलवारी एसएन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, मगर अभी तक कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सभी घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed