फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कोहरे का कहर: हाइवे पर दर्जनभर वाहन टकराए, दो घायल

कोहरे का कहर: हाइवे पर दर्जनभर वाहन टकराए, दो घायल

Thu, 03 Jan 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर: हाइवे पर दर्जनभर वाहन टकराए, दो घायल
फोटो
विज्ञापन

हाईवे पर दर्जनभर वाहन टकराए, दो घायल
कम दृश्यता बनी कारण, एक लेन दो घंटे तक जाम
गोटवा मरहा के पास बृहस्पतिवार की सुबह हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के गोटवा मरहा के पास बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक-एक कर दर्जनभर वाहन टकरा गए। सुबह सात बजे हुए हादसे के कारण एक लेन करीब दो घंटे जाम रही। पुलिस और एनएचएआई टीम ने मशक्कत के बाद नौ बजे मलबा हटवा कर आवागमन बहाल कराया।
बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रह गई थी। इससे पहली घटना गोटवा मरहा के पास सुबह सात बजे हुई। हर्रैया से मछली लादकर बस्ती जा रही पिकअप तेज रफ्तार होने के कारण आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में चालक रोहित निवासी लुधियाना (पंजाब) व साथ बैठा दूसरा शख्स कालू निवासी लुधियाना (पंजाब) घायल हो गए। थोड़ी ही देर बाद पत्थर लादकर जालौन से नेपाल जा रहा ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। ट्रेलर बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर घूम गया और उसके शीशे टूट गए। ट्रेलर चालक राम वीर निवासी विदौना जनपद इटावा हादसे में बाल-बाल बचे। दोनों घटनाओं के कुछ ही देर बाद हरिद्वार से दवाओं की बोतल लादकर नेपाल जा रहे कंटेनर ने आगे पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नाराज कुछ लोगों ने कंटेनर का अगला शीशा तोड़ दिया। चालक उवैद आलम निवासी थाना डिडौहा जनपद अमरोहा को पुलिस साथ लेकर नगर थाने चली गई। इसके बाद लगातार एक-एक कर सात वाहन आपस में टकराते चले गए। इससे गोटवा मरहा से कप्तानगंज तक एक लेन पर जाम लग गया। हादसों की जानकारी होते ही थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव व फुटहिया चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। एनएचएआई को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एनएचकर्मियों ने क्रेन की मदद से सड़क पर खड़े ट्रकों व मलबे को हटवाया। इसके बाद करीब नौ बजे के आसपास दूसरी लेन बहाल हो सकी।
विज्ञापन


ट्रक के ब्रेक लेते ही पिकअप भिड़ी, तीन घायल
कप्तानगंज। फोरलेन पर कटरी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही पिकअप टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। परशुरामपुर थाने के नंदनगर निवासी अब्दुल हाफिज (62) अपने बेटे इरफान रजा खान (25) तथा शहजाद (22) पुत्र गुलशन ग्राम गोरिया थाना परशुरामपुर पिकअप से जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित कटरी गांव के पास आगे चल रहे, ट्रक के एकाएक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही पिकअप टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। लोगों की मदद से कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की चपेट में आया राहगीर, गंभीर
हाईवे के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
साऊंघाट/बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के मनोरी मोड़ पर राहगीर कार की चपेट में आ गया। गंभीर घायल की पहचान कुन्नू चौधरी नेपाल के रूप में हुई।
दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुई। कुन्नू चौधरी किसी काम से बस्ती शहर आया था। वापस सिद्धार्थनगर के इटवा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास पहुंच कर पैदल सड़क पार कर रहा था कि फैजाबाद की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। कुन्नू की कमर पर ज्यादा चोट लगी है तथा मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचे बाइक चालक रमेश श्रीवास्तव जो लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे, वाहन का पीछा करना चाहे लेकिन भाग निकला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल रामरतन तिवारी व कर्मचंद्र मौके पर पहुंचे। हाईवे के एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।


अज्ञात वाहन से साइकिल चालक घायल
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में साइकिल चालक आ गया। गंभीर घायल की सूचना परिजनों को दी गई। वाहन चालक हादसे के बाद भाग निकला। नगर कस्बा के लल्लन कन्नौजिया बृहस्पतिवार की शाम साइकिल से अपने घर जा रहे थे। अभी वह बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित झिरझिरवा पुल के पहले अपने घर के सामने पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर घायल होकर लल्लन सड़क पर जा गिरे। उधर से गुजर रहे लोगों ने घरवालों को घायल होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed