फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दुग्ध संघ में घोटाले का आरोपी बना इंचार्ज

दुग्ध संघ में घोटाले का आरोपी बना इंचार्ज

Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ में घोटाले का आरोपी बना इंचार्ज
दुग्ध संघ में घोटाले का आरोपी बना इंचार्ज
विज्ञापन

तैनात डेयरी इंचार्ज पर हो चुकी है 3.16 लाख के गोलमाल की पुष्टि
जीएम ने तत्कालीन डेयरी इंचार्ज पर मढ़ा घोटाले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सहकारी दुग्ध संघ में सामान्य प्रबंधक ने 3.16 लाख रुपये के घोटाले में लिप्त संविदा कर्मी को डेयरी की कमान सौंप दी है। इन्हें इंचार्ज बनाया गया है, जबकि इनके खिलाफ जांच में घोटाले की पुष्टि भी हो चुकी है और उनके वेतन से इस धन की कटौती के निर्देश सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने मार्च में ही दिए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सामान्य प्रबंधक का तर्क है कि तत्कालीन डेयरी इंचार्ज ने पांच लाख का गोलमाल किया है।

दुग्ध संघ की वित्तीय स्थिति जर्जर है। इसका कारण चाहे जो भी हो, मगर यहां घोटालों की परत-दर-परत खुल रही है। इस मामले को सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि विजय भान सिंह ने उठाया है। सांसद को दिए पत्र में कहा गया है कि सामान्य प्रबंधक अनुज कुमार यादव ने संघ के संविदा कर्मी अनिल कुमार सिंह को डेयरी का इंचार्ज बना दिया है। इस कर्मी पर डीएम के जांच आदेश एवं उप दुग्धशाला विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के जांच रिपोर्ट में पुष्ट हो चुकी है। इस क्रम में अनिल सिंह से 3.16 लाख की वसूली के लिए उनके वेतन का पचास प्रतिशत से करने का आदेश हो चुका है। आठ मार्च 2018 को सीडीओ ने भी आहरण किए गए धन की वसूली के लिए सप्ताह भर का समय देते हुए इनकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सामान्य प्रबंधक अनुज कुमार यादव ने अनिल को 13 अगस्त 2018 को डेयरी इंचार्ज बना दिया। यह अलग बात है कि आरोपी पिछले चार माह से फरार हैं। सामान्य प्रबंधक अनुज कुमार यादव ने कहा कि यह सही है कि अनिल सिंह ने 3.16 लाख का गोलमाल किया है। उनके खिलाफ वसूली के भी निर्देश हैं, मगर वर्तमान में डेयरी इंचार्ज ने तो पांच लाख का गोलमाल किया है। जांच में यह पकड़े जाने के बाद नई तैनाती की गई है। चूंकि डेयरी में कोई अन्य तकनीकी स्टाफ है नहीं है। ऐसे में अनिल सिंह को मजबूरी में यह चार्ज देना पड़ा है। इनके कार्यों पर स्वयं निगरानी रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed