फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   इंजीनियर बताकर व्यापारी ढाई लाख की ठगी

इंजीनियर बताकर व्यापारी ढाई लाख की ठगी

Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर बताकर व्यापारी ढाई लाख की ठगी
इंजीनियर बताकर व्यापारी से ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन

चार एलईडी टीवी के बदले 2.53 लाख का दिया फर्जी बैंक ड्राफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के गांधी नगर स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर खुद को रेलवे का इंजीनियर बताकर एक ठग ने लाखों का चूना लगा दिया। खरीदे गए चार एलईडी टीवी के एवज में 2.53 लाख रुपये का फर्जी बैंक ड्रॉफ्ट थमा कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दुकान स्वामी की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना 14 जुलाई की है। गोयल इंटरप्राइजेज के दुकानदार विमल गोयल की दुकान पर ठग पहुंचा। अपना नाम अशोक वर्मा व खुद को रेलवे इंजीनियर बताते हुए अपनी तैनाती मुंडेरवा में बताई। व्यापारी से वह काफी घुल-मिल गया। इसके बाद स्टेशन पर प्रयोग के लिए चार एलईडी टीवी खरीदी। इसकी कीमत दुकान स्वामी ने 2.53 लाख रुपये बताई। कथित रेलवे इंजीनियर ने चारों टीवी लेने के बाद दुकान स्वामी को बैंक ड्रॉफ्ट दिया। जब 20 जुलाई को विमल गोयल ने इसे बैंक में प्रस्तुत किया तो चार बजे पता चला कि यह ड्रॉफ्ट फर्जी व कूटरचित है। इसके बाद दुकान स्वामी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा और तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में अशोक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed