फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खाद की दुकान में 50 हजार की चोरी

खाद की दुकान में 50 हजार की चोरी

Tue, 01 Aug 2017 05:38 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकान में 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
परसरामपुर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर लकड़ मंडी मार्ग स्थित बेरता तिराहे पर खाद एवं बीज की दुकान में चोरी हुई। सोमवार /मंगलवार की रात चोर जंगले का ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे और गल्ले में रखे 50 हजार नकदी बटोर चंपत हो गए। दुकान स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।

बेरता तिराहे पर गांव निवासी संतराम उर्फ़ पप्पू जायसवाल के खाद-बीज की दुकान है। सोमवार को शाम करीब सात बजे वह दुकान बन्द करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोले तो उनके पैरों तले की जमीन सरक गई, क्योंकि दुकान में पीछे लगे जंगले की ग्रिल उखाड़ी हुई मिली। उन्हें समझते देर न लगी कि दुकान में चोरी हो गई है। उन्होंने गल्ले में रखा पचास हजार नकदी की जांच की तो पाया कि यह रुपया गायब है। तत्काल इसकी सूचना डायल-100 पर दी। परशुरामपुर के थानेदार रवि राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed