फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पिटाई कर दुकानदार को लूटा

पिटाई कर दुकानदार को लूटा

Sat, 10 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
पिटाई कर दुकानदार को लूटा
बेखौफ बदमाशों ने दुकानदार बाप-बेटे को पीटकर पास से चार हजार रुपये लूट लिए। विरोध जताने व पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरे व्यापारी ने बाद में पुलिस को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

वाकया शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे का है। कलवारी क्षेत्र के दौलत चक गांव के राजाराम कई सालों से अगौना बाजार में सब्जी और सिलाई की दुकान चलाते हैं। दुकान में सहयोग के लिए उनका बेटा भास्कर भी रहता है। राजाराम के मुताबिक रात 10 बजे दुकान बंद करके साइकिल से बेटे के साथ घर दौलत चक जा रहे थे। जैसे ही ये लोग फेटवा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने राजाराम से पड़ोस गांव के एक ठेकेदार का नाम पूछा। कुछ न बोलकर राजाराम आगे बढ़े तभी बदमाशों ने घेराबंदी करके लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। दुकान के चार हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। रात अधिक होने के कारण गुहार करने के बाद भी लोगों ने नहीं सुना। घटना से सहमे दुकानदार किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट के बाद से ही दुकानदार का पूरा परिवार दहशत में है। इस बाबत एसओ कलवारी रवि राय ने बताया कि राजाराज की ओर से तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed