फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 sentenced to 7 years jail

सगे भाइयों सहित सात को सजा

Wed, 07 Feb 2018 12:01 AM IST
basti
basti Updated Wed, 07 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
7 sentenced to 7 years jail
डेमो इमेज
बस्ती। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक हर्ष अग्रवाल ने गैरइरादतन हत्या के जुर्म में सगे भाइयों सहित सात लोगों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर सात-सात हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसे अदा न करने पर डेढ़ वर्ष के अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड से प्राप्त धनराशि में से 21 हजार रुपये मृतक के पुत्र मुश्ताक को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामानुज भास्कर ने घटना का विवरण कोर्ट में रखा। कहा कि रुधौली थाना क्षेत्र के पैड़ा निवासी मो. मुस्तफा ने 30 दिसंबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके परिवार के लोग अपने घर पर कारोबार में लगे थे। इसी बीच गांव के हमीदुल्लाह, खलीलुल्लाह, हबीबुल्लाह, बैतुल्लाह, समीउल्लाह, वसीउल्लाह, अब्दुल गफ्फार, रहमतुल्लाह व सर्फुद्दीन व उनके सहयोगी सुबह आठ बजे घर पर चढ़ आए। लाठी-डंडा, फरसा व भाला लिए थे। घर में घुस गए और परिवार को मारने लगे। घर को भी क्षतिग्रस्त किया। पिटाई से सभी को गंभीर चोट आई। मुस्तफा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज होकर आरोप पत्र दाखिल हुआ। मुकदमेके दौरान हमीदुल्लाह की मौत हो गई। गवाहों के बयानों और सबूतों के आधार पर जज ने सगे भाई खलीलुल्लाह, हबीबुल्लाह, बैतुल्लाह, समीउल्लाह, वसीउल्लाह, अब्दुल गफ्फार, रहमतुल्लाह को सात-सात वर्ष की सजा सुनाई। साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए आरोपी सर्फुद्दीन को दोषमुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed