{"_id":"5b5767bd4f1c1b4b748b6c94","slug":"61532454845-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में प्रधान के प्रतिनिधि पर कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली बैठक में प्रधान के प्रतिनिधि पर कहर
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नाराज समर्थकों ने हाईवे जाम किया, बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज था दूसरा पक्ष
जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पर माने प्रधान समर्थक, सीओ, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज दबंगों ने ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को पीटकर घायल कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर छावनी एसओ, सीओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया। जाम से लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले लेन पर करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विक्रमजोत ब्लॉक के बछईपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश जायसवाल की उपस्थिति में प्रधान के बगीचे में पूर्वाह्न करीब11 बजे खुली बैठक शुरू हुई। इसी बीच बैठक मेें न बुलाए जाने से गुस्साए प्रशांत सिंह समर्थकों के साथ बैठक स्थल पर पहुंचे और प्रधान के प्रतिनिधि अमरनाथ शर्मा व उनके समर्थकों की पिटाई शुरू कर दी। इससे बैठक में भगदड़ मच गई। सूचना पर भी जब पुलिस कुछ देर तक नहीं पहुंची तो समर्थकों ने घायल प्रधान प्रतिनिधि को लेकर पठकापुर के पास हाईवे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। चौकी प्रभारी विक्रमजोत को आते गुस्साए लोगों मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसी बची छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही पहुंचे। उनसे गुस्साए समर्थक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और चौकी प्रभारी को हटाए जाने की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ने पर सीओ हर्रैया राहुल पांडेय, तहसीलदार मो. जसीम और विधायक के भाई कृष्ण कुमार सिंह पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच के आश्वासन के बाद लोग माने।
हाइवे जाम से गुस्साए सीओ
अमरनाथ शर्मा की पिटाई से नाराज समर्थकों द्वारा हाईवे पर जाम लगाने से सीओ राहुल पांडेय नाराज हो उठे। उन्होंने अमरनाथ शर्मा व उनके भाई जनार्दन, विजयनाथ से कहा कि बैठक में मारपीट होने के अंदेशा होने पर इसकी की पूर्व में सूचना पुलिस को देनी थी। वहीं घटना के बाद थाने में तहरीर दी जानी चाहिए थी, न कि जाम लगाना चाहिए। इस पर कार्रवाई होगी। जाम से लाखों का नुकसान हुआ। हजारों लोगों को दुश्वारियों को सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
प्रधान परिवार से है पुरानी रंजिश
बछईपुर ग्राम पंचायत की प्रधान अरुंधती शर्मा के देवर अमरनाथ शर्मा ग्राम पंचायत का कामकाज देखते हैं। वहीं उदयपुर निवासी ललिता सिंह पत्नी स्व. जयनारायण सिंह के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ने के बाद से अदावत शुरू हो गई। ललिता सिंह के तीन बेटे प्रभात, प्रशान्त और प्रवीण हैं। आये दिन किसी न किसी मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हो जाते हैं। अदावत के कारण आरोपी पैतृक गांव उदयपुर छोड़कर फोरलेन किनारे फूलडीह गांव में एक पब्लिक स्कूल चलाते हैं।
चार के खिलाफ केस दर्ज
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ शर्मा उर्फ पंकज की पिटाई करने के आरोप में छावनी पुलिस ने प्रशान्त सिंह, प्रवीण सिंह, प्रभात सिंह व दिनेश सिंह निवासी मुनियांव के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं प्रधान संघ के ब्लाक महामंत्री राजबहादुर यादव ने घटना कि निंदा की और पुलिस को ज्ञापन देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान प्रधान अजित सोनी, घनश्याम सिंह, जगदम्बा यादव, बब्लू यादव भी मौजूद रहे।