फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक से कुचला साइकिल सवार, मौत

ट्रक से कुचला साइकिल सवार, मौत

Thu, 07 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचला साइकिल सवार, मौत
demo pic

विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव में बृहस्पतिवार सुबह गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। दूसरे साथी ने कूद कर जान बचाई। पिछले पहिए के पास सिर पड़ने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। क्षेत्र के जनवल निवासी रामफेर (45 वर्ष) गांव के ही अनवर को साइकिल पर बैठाकर मजदूरी करने टियूठा जा रहे थे। घर से निकलकर मुश्किल से 500 मीटर गए होंगे कि पीछे से गिट्टी लदा ट्रक पहुंचा, जिसकी चपेट में आने से पहिए के नीचे रामफेर का सिर पड़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि साथी मजदूर अनवर साइकिल से कूदकर जान बचाई। भीड़ जुटते ही ट्रक चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटनास्थल पर बढ़ रही भीड़ ह्दय विदारक दृश्य देखकर उग्र होती कि मौके ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल समझा कर शांत कराते रहे। पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रामफेर की मौत से बड़ी भाभी इसरावती (55), भतीजे रामकुमार (25), शिवा गौतम (18) के अलावा पत्नी सावित्री (44) पुत्री चन्द्रावती (23), बिंद्रावती (15), बेटा दीनानाथ (25), सुनील (22), पप्पू (20), रामू (18), श्यामू (16) और सत्यनारायण (14) का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के समय पत्नी सावित्री अपनी बहन के घर पाऊं में थीं। जानकारी होने पर रिश्तेदारों के साथ बदहवास हालत में सावित्री भी पहुंचीं। थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed