{"_id":"599f1d0b4f1c1bbb448b47d5","slug":"61503599883-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... पकड़ा गया नाबालिग की आत्महत्या का जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... पकड़ा गया नाबालिग की आत्महत्या का जिम्मेदार
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया नाबालिग की आत्महत्या का जिम्मेदार
वाल्टरगंज।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की आत्महत्या का जिम्मेदार बुधवार रात में पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी रवि के विरुद्ध एसएसटी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। इस प्रकरण में पुलिस की हीलाहवाली का आरोप लगाया लेकिन आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद जो हकीकत सामने आई। उसके बाद निराधार साबित हुआ। पूछताछ में उसने आरोप कबूल कर लिया।
पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव का रवि नाम का युवक उसकी पुत्री को अक्सर तंग करता था। वह घर में घुस कर बेटी से अश्लील हरकत करता था। धमकी देता था कि किसी से कहेगी तो जान से मार देगा। सोमवार को तड़के वह अपने पुराने घर में बर्तन मांजने को कहकर गई। जहां कुछ देर बाद उसका शव पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि की छवि काफी खराब है। उसे महिला से दुष्कर्म के आरोप में अभी कुछ दिन पहले ही जमानत मिली थी।