{"_id":"5953a3ed4f1c1b8b5a8b4781","slug":"61498653677-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाइवे पर हादसा, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाइवे पर हादसा, किशोर की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर महूघाट गांव के पास कंप्यूटर की पढ़ाई कर घर जा रहा बड़हर गांव का रहने वाला छात्र अज्ञात वाहन की की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
बड़हर खुर्द गांव के अनिल कुमार पांडेय एसडीएम कार्यालय में कार्यरत है। इनका 17 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार फैजाबाद में पढ़ाई करता था। गर्मी की छुट्टी होने पर गांव आ गया। बुधवार को वह कस्बे के एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई के बाद सुबह करीब नौ बजे घर वापस जा रहा था। महूघाट गांव के सामने अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और सूचना परिवार वालों को दी। सीएचसी के डॉक्टर हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही हेमंत ने दम तोड़ दिया। होनहार छात्र की मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। पीड़ित परिवार ने अभी तहरीर नहीं दी है।