{"_id":"6ac95c0259e5bb0e690092e5","slug":"agra-news-gamble-beating-agra-news-c-421-1-sagr1004-18967-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर किसान को लहूलुहान कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के पीछे जुआ खेलने से रोकने पर किसान को लहूलुहान कर पीटा
विज्ञापन
बाह। बिजौली के कैंजरा रोड पर घर के पिछवाड़े जुआ खेलने से मना करने पर किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
बाह थाने में सतीश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उम्मेद सिंह, अभिषेक, आशिक और उनके 6-7 दोस्त घर के पीछे जुआ खेल रहे थे। टोकने पर कहासुनी हुई और 26 सितंबर की रात 8.30 बजे लकड़ी की टाल के पास आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सतीश के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित द्वारा 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार, लड़ाई के दौरान उसकी जेब में रखे 1.20 लाख रुपये कहीं गिर गए, जो उसने भैंस बेचकर रखे थे और काफी ढूंढने पर भी नहीं मिले। शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
झगड़े मारपीट के मामले में बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश कर रही है। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह