{"_id":"6ac95bbee211d95fd2028667","slug":"merchant-navy-employee-duped-of-8-lakh-by-person-posing-as-a-young-woman-fir-registered-against-jhajjar-youth-jind-news-c-199-1-sroh1006-161787-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवती बन मर्चेंट नेवी कर्मी से आठ लाख रुपये ठगे, झज्जर के युवक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवती बन मर्चेंट नेवी कर्मी से आठ लाख रुपये ठगे, झज्जर के युवक पर एफआईआर
विज्ञापन
जींद। सोशल मीडिया पर युवती के नाम से फर्जी पहचान बनाकर मर्चेंट नेवी में कार्यरत बुढ़ाखेड़ा निवासी सचिन से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि झज्जर जिले के बेरी थाना क्षेत्र के गांव गोच्छी निवासी साहिल ने स्नैपचैट और व्हाट्सएप पर कोमल नाम से बातचीत कर युवक को अपने जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे अलग-अलग तरीकों से रुपये ठग लिए।
पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में एबी के पद पर कार्यरत हैं। 26 फरवरी को वह नौकरी के सिलसिले में दुबई गए थे। मार्च में दुबई में रहते हुए उनकी स्नैपचैट पर कोमल नाम की युवती से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर व्हाट्सएप पर भी बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
फिर कोमल ने उनसे अलग-अलग तरीकों से रुपये मांगे। विश्वास करके उसे आठ लाख रुपये दे दिए। 27 अगस्त को गांव लौटने के बाद जब उन्होंने कोमल से मिलने के लिए कहा तो उसने मिलने से मना कर दिया। इससे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।
जांच-पड़ताल के दौरान सचिन को पता चला कि जिस कोमल से वह बातचीत कर रहे थे वह वास्तव में युवती नहीं बल्कि गांव गोच्छी निवासी साहिल है। आरोप है कि साहिल ने कोमल के नाम से फर्जी पहचान बनाकर उनसे संपर्क किया और शादी का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए।
थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी साहिल को नामजद कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।