फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegation of turning a married woman out of the house

Jind News: विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allegation of turning a married woman out of the house
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र की विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास-ससुर और दो ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला मोनिका ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2021 को भिवानी जिले के गांव तालू निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक उसे ठीक रखा गया लेकिन बाद में ससुराल वाले मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगे। महिला का आरोप है कि 14 मार्च को उसके साथ झगड़ा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि मामले में पति जितेंद्र, ससुर सतबीर, सास सुमित्रा और ननद सुमन और बंटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed