फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खम्हरिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहा माहौल

खम्हरिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहा माहौल

Tue, 20 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खम्हरिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहा माहौल
थाना क्षेत्र के खम्हरिया पश्चिम में गोकसी के बाद दो समुदायों के बीच उपजा तनाव अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। यह अलग बात है कि गांव में पुलिस का पहरा अब भी है, मगर स्थिति शांतिपूूर्ण और नियंत्रण में आ गई है। गांव छोड़ कर भागे बेकसूर महिलाएं व बच्चे अब घर लौटने लगे हैं। इधर पुलिस मामले की संवेदनशीलता भांप बेकसूरों को वापस लौट आने की बात कह रही है, मगर उसकी नजर आरोपियों पर भी है, जो इस तनाव के कारण बने हैं।
विज्ञापन

गांव में 11 जून को तब दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया जब गोकसी का मामला उजागर हुआ। इसके बाद यहां सोनहा, रूधौली के अलावा सिद्धार्थनगर की भवानीगंज व डुमरियागंज पुलिस ने डेरा डाल दिया। हालांकि पुलिस की धमक के चलते तमाम ग्रामीण गांव छोड़ फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दे रही है। इधर पुलिस अधिकारी पूरे घटना पर नजर जमाए हुए हैं। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों के अलावा पुलिस अन्य किसी को परेशान नहीं कर रही है। ऐसे में जो लोग गांव छोड़ कर भागे हैं और वे बेकसूर हैं वे कार्रवाई से कतई भयभीत न हों। पुलिस उन्हें जरूर तलाश रही है जो इस घटना में नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed