{"_id":"5740ae824f1c1be71fac7845","slug":"50-teachers-will-be-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 शिक्षक होंगे सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 शिक्षक होंगे सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक माहौल खराब करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दो दिन में दो हेड मास्टर समेत पांच शिक्षकों के निलंबन के बाद निरीक्षण में गायब मिले और बिना अवकाश के नदारद रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक के निरीक्षण में 13 स्कूल बंद मिले थे, वहीं तीन स्कूलों के चार शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर थे। इस तरह करीब 50 शिक्षक कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जितने भी शिक्षक बिना किसी अवकाश या स्कूल बंद कर गायब रहे सभी शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।
एक दो दिन में कार्रवाई कर दी जाएगी। एमडीएम के डीसी अमित कुमार मिश्र ने छह से 14 मई के बीच दुबौलिया, सदर, साऊंघाट, कप्तानगंज और सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के 65 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। उनकी ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट में 13 स्कूल बंद बताए गए हैं। हेड मास्टर सहित 48 शिक्षकों को गैरहाजिर मानते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। तीन स्कूलों के हेड मास्टर और शिक्षकों को गैरहाजिर बताया गया है।