{"_id":"5a5f90c24f1c1b6f268b4e90","slug":"5-licence-of-fertilizer-shops-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरपुर। ब्लाक क्षेत्र के कई बाजारों में स्थित निजी उर्वरक की दुकानों पर किसानों को यूरिया के नाम पर ठगा जा रहा है। नगर बाजार के कई लाइसेंसी व निजी दुकानों पर 326 रुपये की यूरिया 400 रुपये में बेची जा रही है। यही नहीं, उन किसानों को जिन्हें यूरिया की ही जरूरत है उनको जबरन जिंक भी थमाया जा रहा है।
इसकी पोल डीएओ की जांच में खुल गई है। जिसमें पांच दुकानों पर अधिक दाम लेकर यूरिया बेचते पाया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक ने पांचों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन दिनों सिंचाई के बाद गेहूं फसल को यूरिया की जरूरत होती है। बहुतायत किसान सिंचाई पूरी करने के बाद यूरिया के लिए धक्का खाने को मजबूर हैं।
इसका कारण जिले में यूरिया की कमी नहीं बल्कि उर्वरक विक्रेताओं की मनमानी है। इसका खुलासा कृषि विभाग के अधिकारी की जांच में सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने नगर बाजार के बृजेश खाद भंडार, परमेश खाद भंडार, दुर्गेश खाद भंडार नगर बाजार, जायसवाल खाद भंडार तथा दुर्गेश कुमार रमेश्वर प्रसाद खाद भंडार खडौंआ का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डा. पाठक ने बताया कि कुछ किसानों ने खाद की अधिक कीमत वसूलने की शिकायत डीएम पोर्टल पर की थी। इसे संज्ञान में लेकर जांच कराई गई। जांच में यह पुष्टि हो गई है कि उक्त दुकानों से अधिक कीमत लेकर उर्वरक बिक्री की जा रही थी। उन्हें निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।