फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 died in many incidents

दिवाली की मिठाई खरीदने गया, मौत

Fri, 09 Nov 2018 11:04 PM IST
basti
basti Updated Fri, 09 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
5 died in many incidents
crime - फोटो : pexels.com
नगर बाजार। दीपावली के दिन परिजनों व मित्रों के लिए बाजार से मिठाई खरीदने गए युवक की अचानक मौत हो गई। खुशियों वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नगर बाजार कस्बे के (खटिक टोला) निवासी 35 वर्षीय लालजी सोनकर दीपावली के दिन परिजनों व मित्रों के लिए बाजार से मिठाई आदि पर्व का सामान लेने गए थे। बाजार पहुंचने पर अचानक गश खाकर गिर गए। आसपास के लोग दौड़े और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेहोशी की हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल बस्ती ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई लालजी की मौत से उनके परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों की चीख पुकार से हर कोई गमगीन हो गया। लालजी की मौत से परिवार ही नहीं मोहल्ले में दीपावली की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं।

ट्रैवलर की चपेट से युवक की मौत

छावनी। फोरलेन पर रामजानकी तिराहे के पास ट्रैवलर की चपेट में आने से गंभीर घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। हादसे होते ही ट्रैवलर का चालक गाड़ी सहित भाग निकला।  
विज्ञापन

 क्षेत्र के गुंडाकुंवर गांव निवासी सनी ( 25 ) छावनी बाजार आया था। बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब वापस घर जाने के लिए पैदल ही राम जानकी तिराहे पर हाईवे पर कर रहा था। इसी बीच बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैवलर ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैवलर लेकर चालक भागने में सफल रहा। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमाने गए युवक की हैदराबाद में मौत

टिनिच। हैदराबाद कमाने गए युवक की पेट दर्द के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। 
गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया ग्राम पंचायत के खजुहा गांव निवासी 22 वर्षीय राज नरायन राजभर पुत्र उदय भान राजभर कुछ माह पहले ही हैदराबाद कमाने गया था। बृहस्पतिवार शाम अचनक पेट में दर्द की शिकायत हुई। आसपास के लोगों ने एक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। तबीयत बिगड़ने की जानकारी घर वालों को दी। पिता उदय भान राजभर बेटे के पास जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौत की सूचना आ गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद एंबुलेंस से शव लाया गया।  राज नरायन चार भाइयों में सबसे बड़ा व अकेले कमाऊ बेटा था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। 


सिर दर्द और उल्टी से वृद्ध महिला की मौत
वाल्टरगंज। रुधौली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव की सुभावती (65) की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने ब्रेन हैमरेज होने से मौत की बताई है। बड़े बेटे हीरालाल ने बताया कि दीपावली के दिन सुबह अचानक सिर में तेज दर्द व उल्टी शुरू हुई। तत्काल सेमहो स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने ओपके चिकित्सालय कैली के लिए रेफर कर दिया। कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक दिखाई नहीं देता था। काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पिता कामता प्रसाद की 65 की उम्र में तीन साल पहले ही मौत हो गई थी। बेटे महेंद्र, कृष्ण कुमार सहित सभी परिजन मौत की जानकारी होते ही बिलखने लगे। 






खोरिया में शोकसभा हुई 
बनकटी।  खोरिया गांव के 96 वर्षीय रामबहाल तिवारी के निधन पर भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय के नेतृत्व में शोक बृहस्पतिवार को शोक सभा आयोजित की गई। आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान विनोद तिवारी, सूर्यनाथ तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, विश्वनाथ, गिरजेश तिवारी, पिन्टू लाल, आनन्द उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


तालाब में डूबने से मासूम की मौत
हर्रैया क्षेत्र के राजाजोत गांव की घटना
खेलते खेलते तालाब में पहुंच गया मासूम 
अमर उजाला ब्यूरो 
हर्रैया। क्षेत्र के राजाजोत गांव में दीपावली की देर शाम तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजाजोत गांव के डोलई चौहान बुधवार को खेत में धान की मड़ाई करा रहे थे। परिवार के साथ में चार साल का मासूम रोहन भी गया था। परिवार के लोग धान की मड़ाई में व्यस्त थे। बच्चा खेलते खेलते खेत के पास तालाब पर पहुंच गया। इसमें गिरने से डूब गया। शाम करीब छह बजे खेती बारी का काम खत्म होने के बाद जब लोग बच्चे को ढूंढने लगे तब कहीं पता नहीं चला। कुछ लोग तालाब में खोजने के लिए घुस गए। तालाब में पानी में ही किनारे बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन परिवार के लोग बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed