फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चोरों का सरगना माल सहित पकड़ा गया

चोरों का सरगना माल सहित पकड़ा गया

Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों का सरगना माल सहित पकड़ा गया
चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुलिस ने हाईटेक चोरों के सरगना को परशुरामपुर थाने की पुलिस ने सलेमपुर कुंवर के पास से शनिवार/रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिली बोरी में 19 मोबाइल, लैपटॉप, बिजली के तार सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी/एएसपी पंकज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में चोरी का सामान भरकर बेचने ले जा रहा है। थोड़ी देर में गौशाला तिराहे पर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौशाला तिराहे के पास गाड़ाबंदी कर संदिग्ध को आधी रात को पकड़ लिया। तलाशी व बोरी टटोलने पर चोरी का माल बरामद किया गया। खुद को कुलदीप यादव पुत्र चन्ने उर्फ रामचरन निवासी गुरुशरणपुर तुलसीपुर माझा थाना नवाबगंज जिला गोंडा बताने वाले शख्स ने कबूल किया कि विभिन्न स्थानों से चुराया सामान इकट्ठा करके नेपाल बेचने ले जा रहा था। उसके पास से विभिन्न कंपनी के 19 मोबाइल, एक लैपटॉप, एचपी कंपनी का चार्जर के अलावा एक-एक बाइक व एलसीडी, छह बंडल बिजली के तार, एक जोड़ा पायल पुलिस ने बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल बैट्री-चार्जर, रिचार्ज कूपन और नकद छह हजार बीस रुपये भी पुलिस ने बरामद किया। एसआई राजीव सिंह के अलावा परशुरामपुर थाने के एसआई राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल आत्मा सिंह एवं कांस्टेबल पंकज शाही थाना परसरामपुर बस्ती ने यह सफलता हासिल हुई। इसके विरुद्ध थाना परशुरामपुर, हर्रैया व नवाबगंज गोंडा थाने में दो-दो और रुधौली थाने में चोरी, लूट सहित अन्य संगीन प्रकार के मामलों में नामजद रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed