{"_id":"5bf44fb0bdec2269b642b3d7","slug":"41542737840-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की सूचना पर परेशान रही पुलिस
झूठी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कमरे में बंद कर दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस सोमवार की रात हलकान रही। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ करती रही। जांच के दौरान सूचना ही झूठी साबित हुई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने सोमवार को देर शाम करीब छह बजे डॉयल 100 पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दी। मोबाइल फोन से बताया कि युवक ने कमरे में बंद करके उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। कुछ देर बाद ही डॉयल 100 पुलिस गांव पहुंच गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता का लोकेशन ही नहीं मिला। कुछ ही देर में मामला पुलिस अधीक्षक के पास तक पहुंच गया। जिसके बाद कप्तानगंज के प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। रात करीब 11 बजे तक पुलिस छानबीन करती रही। जिसके बाद पता चला कि डॉयल 100 पुलिस को सूचना देने वाली महिला दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसने जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह छह महीने से मुंबई में रह रहा है। मामला फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कप्तानगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना देने वाली महिला को चिह्नित किया गया है। वहीं सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि फर्जी सूचना देना अपराध है। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।