फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक से रौंदे देवर-भाभी, दोनों की मौत

ट्रक से रौंदे देवर-भाभी, दोनों की मौत

Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से रौंदे देवर-भाभी, दोनों की मौत
फोटो
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से देवर-भाभी की मौत
बस्ती-बांसी मार्ग पर ट्रक के चपेट में आई बाइक
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार भी घायल
ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया, चालक भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/साऊंघाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग स्थित खुटेहना गांव के समीप बाइकसवार देवर-भाभी ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। भाग रहे ट्रक की चपेट से साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया जबकि चालक भाग निकला। दुर्घटना मंगलवार की दोपहर में हुई।

18 वर्षीय अरविंद पुत्र रामतेज अपनी भाभी 26 वर्षीय विद्यावती पत्नी गोविंद कुमार निवासी रमवापुर थाना मुंडेरवा को बैठाकर वाल्टरगंज के पुर्सिया ग्रामीण बैंक जा रहे थे। अभी ये लोग बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित खुटेहना गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी मार्ग से साइकिल से निकल रहा 14 वर्षीय विशाल पुत्र रामजी निवासी मकदी थाना वाल्टरगंज भी चपेट में आकर घायल हो गया। मनौरी चौराहा से सामान खरीद कर विशालघर की तरफ लौट रहा था। ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि विद्यावती के पति गोविंद की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed