{"_id":"5b537dc84f1c1b47748b6322","slug":"41532198344-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बेकाबू कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बेकाबू कार पलटी, एक की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हाईवे पर बेकाबू कार पलटी, एक की मौत
सगा भाई और कार चालक गंभीर घायल
दुधौरा पेट्रोलपंप के पास शनिवार को हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुधौरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर बेकाबू कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई और कार चालक गंभीर है। हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुकरौली पांडेय निवासी सगे भाई नितिन पांडेय व निखिल पांडेय पुत्र अतुल पांडेय नई कार खरीदने के बाद पंजीकरण आदि की औपचारिकता पूरी करने जिला मुख्यालय स्थित आरटीओ ऑफिस गए थे। लौटते समय दुधौरा पेट्रोल पंप के पास तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 21 वर्षीय नितिन 18 वर्षीय निखिल तथा 32 वर्षीय जगदीशपुर निवासी चालक करम हुसैन घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छोटे भाई निखिल को मृत घोषित कर दिया। नितिन और करम हुसैन की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही मां शीला पांडेय व बहन स्नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइक टकराने से दो घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित ओसपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक टकरा गईं। एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना शनिवार शाम को हुई। ओसपुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तेज रफ्तार बाइक चालकों को आपसी भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक बाइक चालक भाग निकला। दूसरे बाइक पर सवार 35 वर्षीय गिरजेश निवासी शंकरपुर थाना सोनहा, तथा 60 वर्षीय गंगा सिंह निवासी चंदोखा थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे के बाद जुटे लोगों ने जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।