फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 bike lifters caught

चार लुटेरे पकड़े, छह बाइक बरामद

Tue, 13 Feb 2018 11:45 PM IST
basti
basti Updated Tue, 13 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
4 bike lifters caught
पकड़े गए बाइक चोर। - फोटो : amar ujala
कलवारी (बस्ती)।
विज्ञापन

 बाइक लिफ्टरों के एक ऐसे अंतर्जनपदीय गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसका सरगना अपनी ससुराल गंगापुर में चोरी की बाइक छिपाता था। सोमवार की भोर में पुलिस ने गोसैसीपुर बंधे के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार लिफ्टरों को संदेह के आधार पर पकड़ा। गाड़ी के कागजात मांगने पर इनकी पोल खुल गई। थाने लाकर पूछताछ में चारों की असलियत सामने आ गई। आजमगढ़ जिले के रहने वाले मुख्य आरोपी शिवप्रसाद की निशानदेही पर उसकी ससुराल में छिपाई गई चोरी की चार और बाइक बरामद की गईं। 
 मंगलवार को सीओ कलवारी अरविंद वर्मा ने थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सात फरवरी को गोसैसीपुर चौराहे की एक दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई। इसका मुकदमा दर्ज कर कलवारी पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो गंगापुर के एक परिवार में कुछ लोग अक्सर रिश्तेदारी के बहाने आते हैं। पुलिस ने जाल बिछाया तो चारों मंगलवार को धर दबोचे गए। पूछताछ में सरगना शिवप्रसाद निवासी पचखोरा के अलावा चन्द्रेश निवासी वर्जी, मनीष निवासी शाहपुर मौलानी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के अलावा इन्दल यादव निवासी सैदपुर बताया। 
विज्ञापन

 सीओ के अनुसार पूछताछ में इन सबने बताया कि जरूरतों को पूरा करने के लिए वे बाइक चोरी करते थे। ग्राहक की मांग के अनुसार चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते हैं। इस खुलासे में एसओ कलवारी शिवाकांत मिश्र के साथ एसआई दानबहादुर पांडेय, योगेश सिंह, दिनेश सिंह, अनिल कुमार यादव, अशोक जायसवाल के अलावा आरक्षी शैलेंद्र दूबे, विनय कन्नौजिया, राहुल सिंह, ओमप्रकाश शाह, संजय चैरसिया तथा मुकेश मौर्या को पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी का माल भी मिला 
चोरों के पास से एक बैग में रखा लैपटॉप, कैमरा, माउस, चार्जर, दो मॉडम, यूएसबी हब तथा कूलिंग फैन समान भी बरामद हुए। इसे इन्होंने गौसैसीपुर थाना कलवारी की एक दुकान से और आजमगढ़ तथा अम्बेडकर नगर जनपद से चुराया था। इसमें यूपी-50/एबी 9500, यूपी-50/एएल- 2472, यूपी-50/एए-1587, यूपी-50/एई-0650, यूपी-50/एएन-5981 और यूपी-45/के-5708 शामिल हैं।  

आपराधिक इतिहास 
शिव प्रसाद, इन्दल यादव, चन्द्रेश कुमार तथा मनीष के विरुद्ध आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जिले के विभिन्न थाने में धारा 41/109, धारा-307, 25 आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जाब्ता फौजदारी और आईपीसी की धारा 380 व 411 के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। कलवारी थाने में भी चोरी का एक केस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed