फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   33 burnts bi current

करंट लगने से मां और दो बेटियां झुलसीं

Mon, 12 Feb 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Mon, 12 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
33 burnts bi current
घायल शांति देवी। - फोटो : amar ujala
बस्ती/टिनिच। 
विज्ञापन

कपड़े सुखाने के लिए बांधे गए तार में करंट उतरने से मां और दो बेटियां झुलस गईं। हादसा टिनिच क्षेत्र के बदलूपुर में सोमवार की सुबह हुआ। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक बेटी का स्थानीय पीएचसी में इलाज हुआ। 
 बदलूपुर निवासी भदेश्वर के घर लगा बिजली का केबल रोशनदान के पास कटा था। रोशनदान से ही कपड़े सुखाने के लिए नंगा तार बांधा गया है। सुबह करीब आठ बजे भदेश्वर की मां शांति देवी (65) कपड़ा धोने के बाद फैला रही थीं तभी बिजली होने के कारण करंट की चपेट में आ गईं। मां शांति देवी के चीखने-चिल्लाने पर बचाने के लिए दौड़ी छोटी बेटी प्रेमा (20) ने जैसे ही हाथ पकड़ा कि वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को बचाने के लिए बड़ी बेटी रेखा (27) भी नंगे पांव दौड़ पड़ी और मां तथा बहन को बचाने का प्रयास करती कि मां के पकड़ते ही वह भी करंट से चिपक गई। तभी तीनों पर गांव के 16 वर्षीय अजय की नजर पड़ी। वह देखते ही माजरा समझ गया। अजय ने दौड़ कर केबल को जंगले से हटा दिया। केबल हटते ही तीनों बेहोश होकर गिर पड़ीं। शोरगुल पर गांव से काफी भीड़ जुट गई। किसी के फोन करने पर 108 एंबुलेंस सेवा आधे घंटे बाद पहुंची। इससे तीनों को गौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शांति और प्रेमा की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि रेखा कम झुलसीं थीं। उनकी हालत सामान्य थी तो उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज हुआ। उन्हें शाम को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मां शांति देवी और बेटी प्रेमा की हालत डॉक्टरों ने सामान्य बताया है। प्रेमा देवी का कहना है कि यह जानकारी नहीं थी कि रोशनदान से बंधा केबल कहीं कटा है। रोज की तरह कपड़े धोकर फैलाए गए थे। मां शांति देवी ने कपड़ों को हाथ लगाया तो करंट से चिपक गईं। मुझे भी करंट की जानकारी नहीं थी। इसके कारण मां को पकड़ने से करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed