फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 died in accident00

बस्ती में फ्लाईओवर पर ट्राली  पलटी, दबकर तीन की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
basti
basti Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
3 died in accident00
ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन फ्लाईओवर की ढलान पर शुक्रवार देर शाम बिजली का खंभा लदी ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। जिसके नीचे दबकर तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।  चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।   
विज्ञापन

दुर्घटना में दिलीप कुमार (35), राम दवन (60) और राम शोहरत चौधरी (62) निवासी भासना की मौत हो गई। जबकि  विक्रमाजीत, मोतीलाल, राहुल, रामभवन व एक अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि कलवारी क्षेत्र में बुधवार और बृहस्पतिवार को आई आंधी पानी में बिजली के कई खंभे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। इन खंभों के स्थान पर नए खंभे लाने के लिए भिसवा गांव के डेढ़ दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गिदही बिजली विभाग के स्टोर पर गए थे। वहां से ट्राली पर छह खंभे लादकर गांव लौट रहे थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बड़ेवन फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरते समय ट्राली पलटने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने हाईवे से ट्रैक्टर-ट्रॉली और खंभे को हटवाकर रास्ता खुलवाया। घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed