फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 died by thunder

बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
basti
basti Updated Mon, 27 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
3 died by thunder
घ्‍टना - फोटो : ramesh mishra
भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत चेरुइयां के सीवान में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। साथ काम कर रहे तीन अन्य मजदूर भी झुलस गए। सभी को सीएचसी भानपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपाशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम ने मृतक आश्रित को 4-4 लाख रुपये और घायलों का सरकारी खर्च पर पूरा इलाज कराने और अन्य अनुमन्य अहेतुक सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक चेरुइयां गांव के रामप्रसाद के खेत में सोमवार को धान की रोपाई चल रही थी। पास के बारहकोनी गांव के सनोज (18) पुत्र राजा राम, कृष्ण मोहन पुत्र रामलुटावन (19), देवीलाल पुत्र लालता प्रसाद (20) के अलावा मुराती देवी (35) पत्नी रंजीत, राजकुमार पुत्र आज्ञाराम (19), अशोक कुमार (25) आदि अन्य मजदूर रोपाई कर रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे तेज बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए सभी मजदूर खेत में  लगे आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ  बिजली आ गिरी। पेड़ के नीचे खड़े सभी अचेत हो गए। इनमें सनोज, कृष्ण मोहन और देवीलाल की मौत हो गई। जबकि मुराती देवी, राजकुमार और अशोक भर्ती हैं। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी के अलावा एसडीएम भानपुर सुरेश चंद्र शर्मा, सीओ रुधौली एसएन सिंह, एसओ सोनहा विक्रम सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों का कुशल क्षेम जानने के अलावा मृतक के परिवार में भी ढांढस बंधाने पहुंचे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed