{"_id":"5a6f64204f1c1b4f588b5770","slug":"3-accidents-due-to-due","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते कई सड़क हादसे हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे के चलते कई सड़क हादसे हुए
basti
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
कोहरे के चलते रविवार की रात में कई हादसे हुए। फोरलेन पर कप्तानगंज के खजुहा के पास स्कूल जा रहे दो बच्चों को बचाने में कार अनियंत्रित होकर किनारे ब्रिक गार्ड तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों में से किसी ने घायल कार सवार युवक की जेब से 42 हजार रुपये टटोल लिया। वही, रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा बृजलाल के निकट गन्ना लदा ट्रक पलट गया। चालक को चोटें आ गईं।
बच्चों को बचाने में दुर्घटना
महराजगंज/कप्तानगंज। फोरलेन पर खजुहा गांव के निकट सोमवार सुबह दो लड़के सड़क पार कर रहे थे। वे दोनों बीच सड़क पर पहुंचे थे कि पूरब की तरफ से लग्जरी कार आ पहुंची। दोनों को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर ब्रिकगार्ड से जा टकराई। कार में सवार बिहार निवासी तीन लोग घायल हो गये। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकाला। इसी बीच किसी ने घायलों की कई मोबाइल और एक की जेब में रखे 42 हजार रुपये चुरा लिया।
प्लाईउड का व्यवसाय करने वाले बिहार के छपरा जिले के मसरख निवासी उपेंद्र कुमार सिंह का परिवार आलमबाग लखनऊ में किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार को वह अपने दोस्त अजय जायसवाल और अब्दुल खालिद के साथ बिहार से सुबह सात बजे लखनऊ आने के लिए स्विफ्ट कार से निकले। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा रमदेईया के निकट दो बच्चे सड़क पार करते दिखे। उन्हें बचाने के चक्कर में कार चला रहे खालिद ने बाएं मोड़कर बच्चों को बचा लिया लेकिन कार अनियंत्रित होकर ब्रिकगार्ड तोड़ते किनारे गिरे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 40 वर्षीय उपेंद्र कुमार सिंह के अलावा उनके दोस्त 35 वर्षीय अजय जायसवाल निवासी पिंडी थाना लार देवरिया और 45 वर्षीय अब्दुल खालिद निवासी आलमबाग घायल हो गए। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े और कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सभी बेहोशी की हालत में थे, जिसका किसी ने फायदा उठा लिया। सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो थोड़े होश में आए कार सवार ने रुपये और मोबाइल गायब होने की जानकारी दी। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि गायब रुपयों के बारे में छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
खुद की जान जोखिम में डाल बचाया
महराजगंज। इस हादसे में कार चालक अब्दुल खालिद की सूझबूझ के पूरे क्षेत्र में चर्चे हैं। उसने न केवल सड़क पार कर रहे दोनों बच्चों को बचाया बल्कि आगे सवारी के इंतजार में खड़े तीन अन्य लोगों को भी बचाने में वह कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खालिद ने निर्णय लेने में जरा भी देर की होती तो पांचों की जान जोखिम में पड़ जाती। बगल में खड़ी ट्रॉली भी बचाते हुए उसने कार बाएं मोड़ दी। हालांकि, यह निर्णय आत्मघाती भी हो सकता था लेकिन ईश्वर ने ऐसा होने से बचा लिया।
गन्ना लदा ट्रक पलटा
दुबौलिया। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे पिपरा बृजलाल के निकट गन्ना लदा ट्रक पलट गया। मसौधा मिल के बडोसर गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक सोमवार को सुबह गन्ना लादकर निकला। चालक अर्जुन मिश्रा का कहना है कि एकाएक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर नहीं गुजरा। हल्की चोट आने पर लोग चालक को इलाज के लिए निजी डॉक्टर के पास ले गए।
ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, चालक घायल
हर्रैया। फोरलेन पर तेनुआ गांव के सामने सोमवार को आगे चल रहे ट्रक में एक कार पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में कार सवार घायल हो गया। लोगों की मदद से हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। गोरखपुर जिले के बरगदवां निवासी मुन्ना पांडेय किसी अंत्येष्टि में शामिल होकर अयोध्या से लौट रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे तेनुआ गांव के सामने आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार पीछे से टकरा गई। कार में मुन्ना पांडेय के अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना में मुन्ना पांडेय घायल हुए हैं। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां इलाज हुआ। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।