फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रॉली में घुसी स्कार्पियो,छह घायल

ट्रॉली में घुसी स्कार्पियो,छह घायल

Thu, 18 Oct 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉली में घुसी स्कार्पियो,छह घायल
ट्रॉली में घुसी स्कार्पियो, छह घायल
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के जमौलिया स्पीड ब्रेकर पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फोरलेन पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज गति स्कार्पियो पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना फोरलेन पर जमौलिया स्थित स्पीड ब्रेकर पर हुई। स्कार्पियो में बैठे छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ कला निवासी अयाज खान पुत्र नफीस खान (25), सुहैल खान पुत्र सरवर खान, आमिर खान पुत्र रिजवान, निहाल खान पुत्र इशारत खान, छावनी कस्बा निवासी अयाज शेख पुत्र नजमुद्दीन, सबलू खान पुत्र अतिउर्रहमान घायल हो गए। सभी युवक स्कार्पियो से फैजाबाद में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। अयाज खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया। जहां से अयाज की स्थिति को गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे ले लिया है। हालांकि, इस संबंध में छावनी पुलिस ने कोई मामला पंजीकृत नहीं किया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल
महराजगंज/छावनी।राम जानकी मार्ग पर रूपगढ़ बाजार में बुधवार रात सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो के घायल होते ही भागने के चक्कर में बाइक चालक भी डीसीएम की चपेट में आ गए। चारों को फैजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छावनी थाना क्षेत्र के सोनहवा गांव के भोला गुप्ता, गांव के ही हृदयराम चौधरी के साथ साइकिल से किसी काम से विशेषरगंज बाजार गए थे। देर रात करीब सवा आठ बजे दोनों लोग घर आ रहे थे। जैसे ही रूपगढ़ के निकट पहुंचे तभी पीछे से बाइक सवार ने साइकिल को ठोकर मार दी। भोला गुप्ता (40) और हृदय राम चौधरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होत ही बाइक सवार भागने के चक्कर में हड़बड़ा गए। सड़क पर चढ़ते ही पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार छावनी थाना क्षेत्र के लोनिया पर गांव के प्रीते चौहान (27) साथ ही बाइक पर पीछे बैठा एक किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को फ़ैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में प्रीते चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी है। छावनी पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed