{"_id":"5bb3bb9b867a5501363be4bb","slug":"21538505627-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशियों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पशु लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
मवेशियों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
पुलिस ने चौकड़ी टोल प्लाजा के पास पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार भोर में चौकड़ी टोल के पास एक ट्रक बैल बरामद किया है। साथ ही ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
छावनी एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि ट्रक का चालक शाकिर निवासी छतरी वाला बाग थाना कोतवाली जिला अमरोहा तथा उसका साथी रिजवान निवासी कस्बा लावड़ मोहल्ला थाना इनचवली जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक चालक ने पुलिस टीम पर हमले का भी प्रयास किया है। आरोपियों के पास मवेशी ले जाने के कोई कागजात भी नहीं मिले हैं। न ही गाड़ी का कोई कागजात दिखा सका। ट्रक के आगे और पीछे लिखे गए नंबर भी अलग मिले। पूछताछ में चालक और खलासी ने ट्रक मालिक का नाम फहीम व बैल के मालिक का नाम गुड्डू बताया है। दोनों मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस ने फर्द बरामदगी के आधार पर उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।