{"_id":"5b3d02424f1c1b10278b47b1","slug":"21530724930-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खदान के डंपर चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खदान के डंपर चालक की हत्या
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बालू खदान के डंपर चालक की हत्या
कलवारी-बस्ती रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला था चालक
रहस्यमय हालत में पड़ा देख राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
सड़क के किनारे खड़ा मिलरा डंपर,अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
नगर थाने के महरीपुर के निवासी थे राम अवतार यादव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/कलवारी। लुंबिनी-दुद्घी निर्माणाधीन टूलेन पर कुसौरा बाजार से आगे स्थित ढाबे के पास डंपर चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि 30 जून देर शाम घर से डंपर लेकर निकले 55 वर्षीय राम अवतार यादव को एक जुलाई तड़के डंपर के पास तड़पते हुए पाया गया था। जिला अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसओ संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि मृतक अपने गांव नगर थाने के महरीपुर के निवासी बालू ठेकेदार सुड्डू सिंह का डंपर चलाता था। मगर हत्या किसने और क्यों की, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है।
चालक के बेटे हरेंद्र यादव ने तहरीर में लिखा है कि इधर कुछ महीनों से उसके पिता राम अवतार यादव अंबेडकरनगर जिले में स्थित खदान पर ठेकेदार का डंपर चलाने लगे थे। 30 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खदान पर जाने के लिए निकले। पुलिस के मुताबिक 108 नंबर एंबुलेंस के स्टाफ ने सूचना दी कि रहस्यमय हालत में एक शख्स रोड के किनारे पड़ा मिला था। जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत होने की सूचना पाते ही पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिसमें शॉक इंजरी से मौत की पुष्टि हो रही है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मोबाइल डंपर में मिला है। एसओ के मुताबिक मौके पर घसीटने के साक्ष्य मिले हैं।