{"_id":"5c4deee0bdec22128b558c1d","slug":"201548611296-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर पलटा ट्रेलर, चालक, हेल्पर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन पर पलटा ट्रेलर, चालक, हेल्पर घायल
Sun, 27 Jan 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। चालक व खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें विक्रमजोत सीएचसी से अयोध्या जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों ने अपना नाम हाफिज अहमद (45) व मो. जावेद अहमद (30) निवासी ग्राम कर्मी जिला रामपुर बताया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत लाया गया जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। हादसा रविवार दोपहर डिवाइडर पर पहिया चढ़ जाने से हुआ। ट्रेलर के पलटते ही तारकोल भरे सैकड़ों ड्रम फोरलेन पर दूर तक फैल गए। जिसके चलते बस्ती से अयोध्या की लेन पर आवागमन करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। घटना के बाद पहुंची एनएचएआई की क्रेन ने मलबा एवं ट्रेलर को किनारे कर यातायात बहाल किया गया। छावनी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।