{"_id":"5bc0dd1ebdec22698a46f7ed","slug":"201539366174-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली जाते समय किशोरी से रेप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली जाते समय किशोरी से रेप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
rape
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से स्कूल जाते समय रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वाल्टरगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
किशोरी के पिता ने शुक्रवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह नौ बजे के करीब उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक परिचित के रिश्तेदार मिल गया। वह उनकी बेटी को स्कूल छोड़ने की बात कहकर साथ ले गया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी तथा जाति सूचक गालियां दीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाल्टरगंज क्षेत्र के रहने वाले आल्हा पांडेय के खिलाफ पॉस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को नगर थाना प्रभारी राम अशीष यादव ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।